17 Apr 2025, Thu
Breaking

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रमोद मिश्रा, 30 अक्टूबर 2023

रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ का 29 और 30 अक्टूबर का छत्तीसगढ दौरा कुछ जरूरी कारणों की वजह से स्थगित हो गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘ कुछ अचानक ज़रूरी कारणों से पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंतमान साहब जी का छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम 29 और 30 अक्टूबर का स्थगित हो गया है. स्थगित हुए कार्यक्रमों की अगली तारीख़ों की सूचना जल्दी ही तय की जायेगी।’

दरअसल 29 और 30 अक्टूबर को पंजाब के मुख्य्मंत्री भगवंत मान का प्रदेश दौरा प्रस्तावित था। वो आज कोटा और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने वाले थे। जबकि कल 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर, गुंदरडेही और रायपुर में उनका रोड शो प्रस्तावित था। उनके कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी थी लेकिन अचानक किसी जरूरी कारणों से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

Share
पढ़ें   कोण्डागांव : स्वच्छ पंचायत थीम पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed