8 Mar 2026, Sun
Breaking

कवर्धा व पंडरिया सीट में पिछली बार से अधिक वोटों से जीतेगी कांग्रेस-भूपेश बघेल

प्रमोद मिश्रा, 30 अक्टूबर 2023

कवर्धा। कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर व पंडरिया के नीलकंठ चंद्रवंशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायदे के अनुरूप राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कार्य किया है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है कि कांग्रेस जहां किसानों के हितों के लिए काम करती है, उनके कर्जा माफ करती है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य कर उनके कर्जा की माफी करती है। भूपेश बघेल ने सभा में उपस्थित खचा-खच भीड़ को देखकर पिछले बार की तुलना में इस बार दोनो सीटो पर अधिक वोटो से जीतने का दावा किया।

भाजपा सरकार में किसानों का बकाया बोनस देने मोदी को लिखी चिट्ठी

उत्साहित अंदाज में भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ, 2500 रूपए में धान की खरीदी, बिजली बिल हाफ, सभी राशन कार्डधारियों को चांवल देने का अपना वादा निभाया है। उनकी सरकार प्रदेश में जातिगत जनगणना भी कराएगी। दूसरी ओर भाजपा है जिसके प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों को देश की संपत्ति रेलवे, एयरपोर्ट, बड़े-बड़े प्लांट बेचने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़े ही बेशरमी से छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केन्द्र सरकार द्वारा करने का झूठ बोलते है। नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वराणसी में किसान अपना धान 1200 रूपए क्विंटल में बेचने में मजबूर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों को अपने वायदे के अनुरूप 03 साल का बोनस नहीं दिया। इस बकाया बोनस को कांग्रेस की सरकार देने को तैयार है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है कि किसानों को बोनस देने की अनुमति दी जाए। क्योकि केन्द्र सरकार किसानों को बोनस नहीं देने देती है।

छत्तीसगढ़ को बचाना है तो भाजपा को हराओ-भूपेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना था कि उन्होंने अगली सरकार में किसानों के कर्जा की फिर से माफी करने की घोषणा कर दी तो भाजपा इसे बर्दाशत नहीं कर पा रही है। डॉ. रमन सिंह इसका विरोध करते है। रमन सिंह कवर्धा से पलायन कर डोंगरगांव गए फिर पलायन कर राजनांदगांव पहंुच गए। इस बार उन्हें गिरीश देवांगन ने चुनाव में घेर लिया है। छत्तीसगढ़ की संपत्तियों पर बड़े उद्योगपतियों की नजर है। इसे बचाना है तो भाजपा को हराना होगा।

Share
पढ़ें   ईडी छापे पर सियासत गरमाई: भूपेश बघेल के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार, बोले– "देश की संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed