7 Mar 2026, Sat

रायपुर उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जगत ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत

रायपुर/ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उत्कल गाड़ा समाज महिला प्रदेश इकाई की अध्यक्ष सावित्री जगत ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले श्रीमती जगत ने राजधानी के आकाशवाणी चौक काली मंदिर में पूजा अर्चना की और समाज के बड़ो का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद अपने करीब 10 हजार समर्थकों के साथ रैली निकाली। ढोल नगाड़े और बाजे के साथ रैली में श्रीमती जगत रिक्शे में सवार थी और लोगो का अभिवादन कर रही थी। उनका जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। श्रीमती जगत ने पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा था, सोमवार को दूसरा नामांकन निर्दलीय भरा है।

बता दे कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 202 बूथ है और यंहा करीब 12 बस्तियां है, जंहा गांडा समाज के लोग निवासरत है। लोकतंर के इस महापर्व में उत्कल गांडा समाज 100 प्रतिशत मतदान में भाग लेता है। समाज से भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीति दलों ने समाज की उपेक्षा की, इसलिए श्रीमती जगत ने चुनाव लड़ने का मन बनाया और अब निर्दलीय नामांकन भरकर चुनाव में ताल ठोक दी है, ताकि समाज की आवाज को बुलंद की जा सकें यह समाज हमेशा से उपेक्षित रहा है, पहली बार समाज ने अपने अधिकार के लिए आवाज उठाई है, इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके का ही चयन किया है, उम्मीद है उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। उनका उद्देश्य भी पवित्र है और जनता की सेवा का मौका चाहतीं है, साथ ही क्षेत्र के विकास में सहभगी बन सके। उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर विधानसभा की जनता का उन्हें स्नेह और आशिर्वाद प्राप्त होगा। नामंकन रैली में बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM ने दी बड़ी सौगात : नगरीय निकायों के महंगाई भत्ते में वृद्धि, सातवें वेतनमान के पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनर्स के भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि, आदेश हुआ जारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.