7 Mar 2026, Sat
Breaking

सनातन धर्म विरोधी है कांग्रेस : बृजमोहन अग्रवाल

प्रमोद मिश्रा, 31 अक्टूबर 2023

रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि उनके नामांकन में अपना आशीर्वाद देने के लिए देशभर से पहुंचे साधु-संतों को कांग्रेस द्वारा “पैसे लेकर आने वाला कहना” सिर्फ संतों का नही अपितु संपूर्ण सनातन धर्म का अपमान है। कांग्रेस पार्टी को अपनी इस ओछी हरकत के लिए तुरंत ही साधु संतों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही अपनी पार्टी के इस बयान पर महंत रामसुंदर दास जी का मौन रहना यह बताता है कि कांग्रेस उन्हें सिर्फ मुखौटा के रूप में इस्तेमाल कर रही है। असल में मुगलिया शासन प्रदेश में चलाया जा रहा है। जहां सनातन धर्म व धर्मगुरुओं को दिन प्रतिदिन अपमानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि उनके ही नेतृत्व में त्रिवेणी संगम राज्य में कुंभ का भव्य आयोजन होता था। जिसमें देश भर से साधु संत छत्तीसगढ़ की पावन धारा में पधारते और जन-जन को अपना आशीर्वाद देते थे। चूंकि मेरा पूरा परिवार सनातन धर्मावलंबी है इस वजह से देश भर के साधु संतों से उनका सतत संपर्क और उनका घर परिवार में आना-जाना लगा रहता है। विधानसभा चुनाव के नामांकन में भी पूज्य साधु संत उनके निवास पहुंचे थे। परंतु सनातन धर्म विरोधी कांग्रेस को साधु संतों का पावन चरण मेरे निवास पर पड़ना बर्दाश्त नहीं हो रहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि मेरा जीवन जन सेवा,संत सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पित है और इसके लिए मैं प्राणपण से लगा हूं और लगा रहूंगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में बैठते ही कांग्रेस ने कुंभ समाप्त कर अपना धर्म विरोधी होने का परिचय दे दिया जिसे लेकर देशभर के साधु संतों में बेहद नाराजगी है। उन साधु संतों की मान्यता है कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन पुनः किया जाए

Share
पढ़ें   रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed