3 Apr 2025, Thu 6:31:45 PM
Breaking

पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा में किया स्वागत

प्रमोद मिश्रा, 31 अक्टूबर 2023

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा। चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे टिकिट नहीं मिला तो कांग्रेस में चले गए थे। अब कांग्रेस ने टिकिट काट दी तो फिर भाजपा में शामिल हो गए

Share
पढ़ें   पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के सतत मॉनिटरिंग हेतु प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का किया गया वितरण

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed