7 Mar 2026, Sat
Breaking

38 लाख कैश के साथ दो सटोरिए गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और पासबुक भी मिले

प्रमोद मिश्रा, 31 अक्टूबर 2023

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बस्तर पुलिस ने सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 38 लाख 63 हजार 200 रुपये नगद भी बरामद किया है.

जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगदलपुर में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे है. जिसके बाद कोतवाली से विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए चिन्हित जगह के लिए टीम को रवाना हुई. टीम ने शहर के संजय इतवारी बाजार में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा. इस दौरान उनके पास मोबाइल और लैपटॉप से मिला जिसमे ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साक्ष्य पाए गए. बता दें कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दंतेश्वर राव उर्फ दंती और रितेश कुमार त्रिवेदी है, दोनों जगदलपुर शहर के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया गया. इसके अलावा सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड, पासबुक भी जप्त किया है. वहीं एक लैपटॉप और 10 नग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ थाना धारा 6क 7(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Share
पढ़ें   जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजित जोगी के निर्देशन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए पार्षद द्वारा 1 लाख रुपये की सहायता राशि

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed