8 Mar 2026, Sun
Breaking

बस्तर में PM मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों के नापाक इरादे नाकाम, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया बम

प्रमोद मिश्रा, 1 नवंबर 2023

बस्तर में पहले चरण के चुनाव के पहले सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खौफनाक करतूत को नाकाम करने पर बड़ी सफलता मिली है। आज के दिन ही यानि अगले मंगलवार को बस्तर में मतदान होना है। इस बीच नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी को सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया है, वहीं मौके से एक पाइप बम भी बरामद किया है। बस्तर के कांकेर में पीएम मोदी 2 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करने आने वाले हैं।

आज नक्सलियों ने कुकड़ाझोर थाना इलाके में करेल घाटी के पास जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया था, इसकी सूचना मिलने पर सी ए एफ, बी एस एफ व बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली, सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक तीन किलो का आईईडी बम बरामद कर मौके पर नष्ट कर दिया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बीडीएस की टीम ने लगभग 5 किलो का पाईप बम बरामद किया, उक्त पाईप बम को भी बरामद कर मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। पूरा घटनाक्रम नेशनल हाईवे 130 डी के करेलघाटी का है। सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही बंद रहा, हालाँकि जवानों की सूझबूझ से कोई हताहत नहीं हुआ व मार्ग बहाल कर दिया गया |

बता दें कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पहले चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। वहीं नारायणपुर विधानसभा में चुनाव में सुरक्षा मुहैया कराने नक्सल मोर्चे में इस बार 6000 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जा रहा है। मतदान के पूर्व इस इलाके में नक्सल घटनाओं को देखते हुए तेजी से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है

Share
पढ़ें   वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर पर्यावरण विभाग की अच्छी पहल : गोबर से बने पेंट से तैयार की गई विशाल पेंटिंग, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed