10 Mar 2026, Tue
Breaking

ट्रेन के आगे भी भाजपा का इंजन और ट्रेन के पीछे भी भाजपा का इंजन होगा तो ट्रेन अपनी मंजिल को पहुंचेगी : सतपाल महाराज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मगुरु और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में घोटाले-ही-घोटाले किए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को 2 लाख करोड़ रुपए दिए लेकिन कांग्रेस ने जनता तक पहुँचने नहीं दिए। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य बनने के बाद 3 साल कांग्रेस की सरकार का कुशासन रहा, और फिर 15 साल भाजपा को अवसर मिला तो विकास के कई कार्य भाजपा की सरकार ने किया और फिर से कांग्रेस को 5 साल जब अवसर मिला तो उसने छत्तीसगढ़ का पूरा खजाना लूटकर गांधी परिवार भेजने का काम किया। यहां के लोगों का हक मारने का काम किया।

भाजपा नेता और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को विजयी बनाकर यहाँ डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने से छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हुआ है केंद्र का दिया पैसा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों तक नही पहुंचने दिया। श्री सतपाल महाराज ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति लगभग 10 हजार साल पुरानी है। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बड़े आत्मीय संबंधों की चर्चा करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भगवान विष्णु का मंदिर और छत्तीसगढ़ के शिवरीनीरायण का मंदिर भगवान विष्णु की पूजास्थली है। भविष्य में हम छत्तीसगढ़. उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश को रामायण और महाभारत सर्किट के रूप में आगे बढ़ाएंगे। इस पर उत्तराखंड का पर्यटन मंत्रालय काम कर रहा है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज के दिन छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड तीन राज्य बने थे। हमारी कामना है कि छत्तीसगढ़ दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे। परम श्रद्धेय अटलजी ने यह जानते हुए भी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, छत्तीसगढ़ राज्य को साकार स्वरूप दिया और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होने दी। इसलिए वे विशेष रूप से यहाँ यह कहने आए हैं कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाइए। उत्तराखंड के पहाड़ों पर जब रेल चढ़ती है तो एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे लगता है, तब रेल अपने गंतव्य तक पहुँचती है। इसी प्रकार केंद्र में भाजपा सरकार है, यहाँ पर भी भाजपा सरकार बनेगी, तो विकास के लिए जो भी फण्डिंग की आवश्यकता होगी, वह पूरी होगी और छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार के 15 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही इसे सँवारेगी।

भाजपा नेता और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकास के कामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अग्रणी रहे हैं। अभी जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन से भारत की जय-जयकार पूरे विश्व में होती रही। रूस यूक्रेन के युद्ध के समय जिनके हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज था और भारत माँ की जय बोल रहे थे, वे सब सुरक्षित लौटकर आए। इसी तरह इजराइल से भी भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्री मोदी ने अपनी दृढ़ नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है और बिना किसी द्वंद्व के पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। भारत ने विश्व के अनेक देशों को अनाज निर्यात किया, कोरोना की वैक्सीन दुनिया के प्राय: सभी देशों को भेजी गई। कोरोना काल में जब विश्व भारतीय अर्थ व्यवस्था के नष्ट हो जाने की आशंका व्यक्त कर रहा था, तब प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मूलमंत्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत बनाकर आज विश्व की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित कर दिया है।

भाजपा नेता व उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मातारण होना दु:खद है। सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की। गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। यदि यह दुष्चक्र चलता रहा तो वंचित और आदिवासी समुदाय अपने आस्था केंद्रों और संस्कृति की रक्षा कैसे कर पाएगा? भाजपा धर्मांतरण पर रोक लगाएगी। छत्तीसगढ़ में जिस तरह धर्मांतरण हो रहा है, बहुसंख्यक समुदाय की आस्था पर हमले हो रहे हैं, आततायी तांडव कर रहे हैं, संस्कृति रक्षकों की हत्या हो रही है, सनातन धर्म के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, वह अकारण नहीं है। इसके पीछे गहरी साजिश है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा सनातन संस्कृति पर किए जा रहे लगातार हमलों पर श्री सतपाल महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति पर आक्रमण पहले भी हुआ। अब भी हो रहा है। लेकिन न अतीत में सनातनी डिगा, न आज वह डिग सकता।

Share
पढ़ें   AMIT SHAH बस्तर ओलंपिक का करेंगे समापन  : JP नड्डा के साथ CG दौरे पर होंगे शामिल, राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़े सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed