11 Mar 2026, Wed
Breaking

अमासीकॉन 2023: मध्यभारत की सबसे बड़ी इंटरनेशनल कांफ्रेंस रायपुर में, देश-विदेश के 1600 डॉक्टर होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा, 2 नवंबर 2023

रायपुर. मध्यभारत में पहली बार इतने भव्य स्तर पर एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस होने जा रही है. छत्तीसगढ़ सर्जन एसोसिएशन एवं श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वाधान मे अमासीकॉन 2023 में देश-विदेश के 1600 से अधिक डॉक्टर मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में एकत्र होंगे और यहां वे नई तकनीक और एडवांस रोबोटिक सर्जरी के बारे में जानकारी साझा करेंगे.
एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन ऑफ इंडिया (अमासी) के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी और श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि इसमें विशेष रूप से आमासीकॉन के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ सी. पलानीवेल्लू , प्रेसिडेंट अमासीकॉन डॉ वर्गीसी सीजे और डॉ रमेश अर्थनारी समेत अन्य विशेष रूप से रहेंगे. इस इंटरनेशनल कांफ्रेस में करीब 150 मरीजों की निःशुल्क सर्जरी हॉस्पिटल में इन सर्जन के द्वारा की जाएगी. इसके लिए मरीजों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुका है. ये कांफ्रेस 2 से 5 नवंबर तक होगा और 3 और 4 नवंबर को मरीजों की सर्जरी होगी.
इसके लिए अस्पताल में 10 ऑपरेशन थिएटर तैयार किए गए है जहां लगभग 12 घंटे तक लगातार सर्जरी चलती रहेगी.
इसके अलावा रोबोटिक सर्जरी की नई तकनीक के बारे में भी जानकारियां साझा की जाएगी.

कैडेवर पर भी होगी 6-7 सर्जरी
डॉ. देवेंद्र नायक ने बताया कि कैडेवर पर भी 6-7 अलग-अलग प्रकार की सर्जरी प्लान की गई है. इसमें एक साथ 9-10 हॉल में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कांफ्रेंस हॉल में डॉक्टरों के लेक्चर आयोजित होंगे. इसके अलावा एफ मास की डिग्री भी 350 डॉक्टरों को इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में प्रदान की जाएगी.

देश-विदेश के ये नामी डॉक्टर होंगे शामिल
आमासीकॉन के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ सी. पलानीवेल्लू,
प्रेसिडेंट अमासीकॉन डॉ वर्गीसी सीजे
डॉ रमेश अर्थनारी
Dr. Kuo-hsin Chen Taipei City, Taiwan
Dr. Mohamed Sera Cairo, Egypt
Dr. Ravi Marudanayagam England (UK)
Dr. Naga Venkatesh Jayanthi London (UK)
Dr. Sanjiv Krishna Patanakar New Jersey USA
Dr. Surendra Mantoo Singapore
कौन-कौन सी सर्जरी होगी
मोटापा कम करने की सर्जरी, हार्निया की सामान्य व जटिल सर्जरी, लिवर, पैंक्रियास, पित की नली, स्प्लीन की सर्जरी, हाइटस हार्निया, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग, एड्रेनल ग्लैंड की सर्जरी, कोलोरेक्टल सर्जरी, कैंसर सर्जरी, आहर नाल का कैंसर, अमाशय का कैंसर, मल द्वार का कैंसर, लिवर, पैंक्रियास, गॉलब्लेडर का कैंसर. इसके अलावा स्त्री रोग विभाग के अंतर्गत गर्भाशय, फाइब्रॉएड, ओवेरियन सिस्ट, गर्भाशय, ओवरी का कैंसर के साथ-साथ सभी प्रकार की कैंसर सर्जरी.

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना की दूसरी वर्षगांठ पर हितग्राहियों के खाते में अंतरित की 7.48 करोड़ रूपए की राशि, CM बोले : "छत्तीसगढ़ में 28 जुलाई को हरेली से होगी गौ-मूत्र खरीदी की शुरूआत"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed