8 Mar 2026, Sun

पीएम मोदी ने गालियां देने का एक कारखाना खोला और झूठ बोलने का कारखाना है उनके पास – खड़गे

प्रमोद मिश्रा

दिनांक/04नवंबर 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अभनपुर और चंद्रपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पीएम मोदी झूठों के सरदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं।

विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर फिर किसानों का कर्ज माफ होगा। केजी से लेकर पीजी तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 500 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खाते में जमा होगी। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और 17 लाख 50 हजार गरीब परिवारों को खुद का घर मिलेगा। पिछली बार चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वायदे किए थे, वह पूरे किए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की। छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले। मुफ्त इलाज, सस्ती दवाई दी।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मणिपुर में हिंसा हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए। मोदी जी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। उन्हें केवल छत्तीसगढ़ में ईडी, सीबीआई और आईटी के लोगों को भेजने की चिंता रहती है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह छत्तीसगढ़ में आकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करते हैं। उन्होंने कुछ ऐसा ही कर्नाटक में भी किया था, लेकिन कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटा दिया। छत्तीसगढ़ में भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्ति बेचने का काम कर रही है। मोदी सरकार को गरीबों, आदिवासियों, एससी वर्ग की कोई चिंता नहीं है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, काला धन वापस लाएंगे, सभी को 15 लाख रुपए देंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। मोदी जी झूठ बोलते हैं, इसलिए उन्हें झूठों का सरदार कहते हैं। मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष की राज्य सरकारों को परेशान करने का काम करती है। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से जो पैसा मिलना है, वो नहीं मिल रहा है। यह मोदी जी का पैसा नहीं है। यह जनता के टैक्स का पैसा है, जनता के हक का पैसा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार कुछ बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मदद करती है। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं करती। केंद्र में यूपीए सरकार ने 72,000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया था। भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस 70 साल में कुछ नहीं किया होता तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते। कांग्रेस ने इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाया, इसलिए मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। कांग्रेस मनरेगा लाई, खाद्य सुरक्षा कानून लाई। कांग्रेस ने बच्चों की पढ़ाई के लिए काम किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित चार राज्यों में से तीन में ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में कांग्रेस के ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

Share
पढ़ें   डिजिटल होगी जनगणना: मई 2026 से शुरुआत, 2027 में पूरी प्रक्रिया खत्म; 2028 में जारी होंगे अंतिम आंकड़े

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed