11 Jun 2025, Wed 4:17:35 AM
Breaking

बिलासपुर पहुंचे सीएम केजरीवाल, आज मस्तूरी और कवर्धा में करेंगे रोड शो

प्रमोद मिश्रा, 04 नवंबर 2023

रायपुर। बिलासपुर में दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान का आप नेताओं ने स्वागत किया है। बता दें कि आज 4 नवंबर यानी शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पूरा छत्तीसगढ़ दोनों मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता अपने चहेते मुख्यमंत्रियों के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने वाली है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया लेकिन अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के तौर पर मजबूत विकल्प है और जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा "भारतीय संस्कृति और शिक्षा की आधुनिक चुनौतियाँ" पर हुआ दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, विश्व के चर्चित व्याख्याताओं ने शिक्षा और संस्कृति के महत्व पर डाला प्रकाश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed