11 Mar 2026, Wed
Breaking

चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का किया जा रहा राजनीतिक प्रयास : सीएम भूपेश बघेल

प्रमोद मिश्रा, 4 नवंबर 2023

रायपुर|छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा दावा किया है. एजेंसी ने 3 नवंबर को दावा किया कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए हैं. खबर ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिन बाद ही प्रदेश में वोटिंग होने वाली है इस आरोप पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार किया है उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है , जैसा कि मैंने पहले कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ना चाहती है. चुनाव के ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि धूमिल करने की सबसे कुत्सित प्रयास किया है. यह कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का राजनीतिक प्रयास है जो ईडी के माध्यम से किया जा रहा है.

‘महादेव ऐप’ की कथित जांच के नाम पर ईडी ने पहले मेरे करीबी लोगों को बदनाम करने के लिए उनके घर छापे डाले और अब एक अनजान से व्यक्ति के बयान को आधार बनाकर मुझ पर 508 करोड़ लेने का आरोप लगा दिया है.

ईडी की चालाकी देखिए कि उस व्यक्ति का बयान ज़ाहिर करने के बाद एक छोटे से वाक्य में लिख दिया है कि बयान जांच का विषय है. अगर जांच नहीं हुई है तो एक व्यक्ति के बयान पर प्रेस रिलीज़ जारी करना न केवल ईडी की नीयत को बताता है बल्कि इसके पीछे केंद्र सरकार की बदनीयती को भी ज़ाहिर करता है.

इस समय राज्य में चुनाव हो रहे हैं. सब कुछ चुनाव आयोग के हाथों में है. पुलिस के अलावा सीआरपीएफ़ के जवान जांच कर रहे हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी रकम लेकर लोग किस तरह से छत्तीसगढ़ पहुंच पा रहे हैं? कहीं इसमें भी तो केंद्रीय एजेंसियों की सांठगांठ नहीं चल रही है? कहीं ये रकम उन संदूकों में तो भरकर नहीं लाई गई है जो ईडी के अफ़सरों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ विशेष विमान से तो नहीं पहुंची है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोनों मिलकर भी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं तो वे जांच एजेंसियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहते हैं.

ईडी के ख़िलाफ़ मैंने खुले बयान दिए हैं और जनता को बताता रहा हूं कि ईडी किस तरह से काम करती है. वह पहले लोगों के नाम तय करती है फिर लोगों को गिरफ़्तार करके धमकाती डराती है और नाम लेने के लिए बाध्य करती है. इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है. मारना, डराना धमकाना तो सामान्य बात है.

कांग्रेस तैयार है. कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता तैयार है. ईडी, आईटी जैसी एजेंसियों के मुक़ाबले के लिए छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है.

Share
पढ़ें   आज की बड़ी ख़बरें : राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाएगा आज...कर्मचारी अधिकारी संगठन आज करेंगे आंदोलन...सीमेंट के बढ़े दामों पर छग कांग्रेस का एग्रेसिव मोड...राज्य सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए उठाया कदम...स्वच्छता रैंकिंग की तैयारी में निगम की कवायद शुरू...छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द...नए बजट को लेकर वित्त विभाग की तैयारी शुरू.. पढ़े पूरी ख़बर...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed