10 Jun 2025, Tue 1:28:21 AM
Breaking

भिलाई इस्पात संयंत्र में विस्फोट: धमाके से स्ट्रक्चर का छप्पर उड़ा, घायल कर्मचारी को कराया गया अस्पताल में भर्ती

प्रमोद मिश्रा

भिलाई 14 नवंबर 2023। भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 3 के स्लैग यार्ड में विस्फोट हो गया। खबर है कि इस विस्फोट में कर्मचारी झुलस गये हैं। घटना शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक थिम्बल से स्लैग को पलटते समय विस्फोट हुआ। घायल कर्मचारियों को सेक्टर 9 के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं स्लैग के छींटे पड़ने से हाथ और दाहिना पैर झुलस गया है। घायल कर्मचारी एफएनएसएल का स्किल्ड ठेका मजदूर है। विस्फोट इतना तेज था कि स्ट्रक्चर का छप्पर भी उड़ गया है।

Share
पढ़ें   गणतंत्र दिवस : CM भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण, तो चंद्रदेव राय जांजगीर में और शकुंतला साहू बलौदाबाजार में फहराएंगे तिरंगा, देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed