8 Mar 2026, Sun

Bhilai: 4 भाजपाइयों ने कांग्रेसी पार्षद, कार्यकर्ता को पिटा, लाठीचार्ज, बीच बचाव में देवेंद्र चोटिल

प्रमोद मिश्रा

भिलाईनगर 18 नवंबर 2023 :- मतदान समाप्ति के उपरांत कांग्रेस व भाजपा के लोग सेक्टर 7 में जा भिड़े आरोप है कि कांग्रेस पार्षद के साथ भाजपा के नेताओं ने मारपीट की है इस मामले को लेकर भिलाई नगर थाने का भी घेराव किया गया और अंततः मारपीट के आरोप में श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडेय सहित चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है चर्चा यह भी है कि इस मारपीट के दौरान कांग्रेसियों ने भिलाई नगर थाने के एक वरिष्ठ आरक्षक के साथ सेक्टर 7 में मारपीट की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल आरक्षक की तरफ से अभी तक अपराध शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है

टाउनशिप के भिलाई विद्यालय मतदान केंद्र में सुरक्षा बल और कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प में सेक्टर 2 के कांग्रेसी नेता की पिटाई किए जाने का मामला भी चर्चाओं में है। भिलाई विधानसभा का मतदान समाप्त होने के उपरांत भारी हंगामा हुआ कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच कहां सनी इतनी बढ़ गई की कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू की सेक्टर 7 में पिटाई किए जाने का मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भिलाई नगर थाने का घेराव करके आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता मनीष पांडेय सहित अध्यक्ष चिन्ना केशवूल सहित चार लोगों के खिलाफ भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

कांग्रेसियों ने कोतवाली को घेर लिया है। हंगामा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय समर्थकों ने गुंडई की है। पूर्व मंत्री के बेटे पर ही आरोप लगाया जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा नेताओं ने उमेश साहू पर जानलेवा हमला किया। जगह-जगह गुंडागर्दी की जा रही है। छावनी से खुर्सीपार और टाउनशिप तक कार्यकर्ता को मारा जा रहा है। उमेश साहू से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनीष पांडेय नजर आ रहे हैं।

Share
पढ़ें   पिता को नक्सलियों ने गांव से भगाया, बेटे ने देश में मान दिलाया : अबूझमाड़ से निकलकर 12 साल के राकेश ने जीती राष्ट्रीय मल्लखंभ प्रतियोगिता, गिनीज बुक आफ रिकार्ड के नामांकन राशि के लिए CM भूपेश ने कलेक्टर को दिया निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed