9 Mar 2026, Mon
Breaking

वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली गई बैठक

प्रमोद मिश्रा

बेमेतरा 23 नवंबर 2023 – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2023 के अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 दिसंबर 2023 के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बृजेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश विश्राम कक्ष में न्यायाधीशगण की बैठक ली। उक्त बैठक में साथी न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री – सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हांकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण करने में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम प्रकरण भरण पोषण प्रकरण एवं अन्य दांडिक प्रकरणों में आपसी सुलह समझौते से शांतिपूर्ण निपटारे के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही लीड बैंक, बीएसएनएल, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण की भी बैठक ली गई। उक्त बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारीगण से अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रकरण के पक्षकारों को नोटिस तामिली एवं उनके साथ सौहार्दपूर्ण रूप से राजीनामा करने एवं समय सीमा पर प्री-लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुतीकरण पंजीयन करने पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उमेश कुमार उपाध्याय, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 श्रीमती तनुश्री गवेल, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती अनिता रावटे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भुपेन्द्र उपाध्याय, एसडीओ बीएसएनएल श्री कमल नारायण पात्रे, विद्युत विभाग, डीई श्री जे. एस. भटनागर, लीड बैंक मैनेजर श्री संतोष आयाम एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण श्री नितिन बक्शी, श्री सोहन निषाद, श्री विजय पांडेय, श्री हेमंत वर्मा सम्मिलित हुये। इस नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है।

Share
पढ़ें   यात्रीगण ध्यान दें: होली पर सभी प्रमुख रूटों में दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, छत्तीसगढ़ के स्टेशनों को मिलेगी बड़ी राहत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed