12 Mar 2026, Thu
Breaking

अध्यक्ष के रूप में अरुण साव रहे सब पर भारी : अध्यक्ष के रुप में साव का परफॉर्मेंस रहा सुपर..वोट परसेंट भी बढ़ा, सीटें भी मिली BJP को पहले से ज्यादा, ऐसा रहा राज्य में सबका परफॉर्मेंस

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 7 दिसम्बर 2023।छत्तीसगढ़ गठन के बाद 23 साल में प्रदेश में 5 बार चुनाव हुए हैं. इस साल भाजपा की 54 सीटों में जीत के साथ यह सबसे बड़ी जीत हुई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राज्य गठन के बाद सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष साबित हुए. बता दें कि साल 2003 में भाजपा 50, कांग्रेस 37 अन्य 3 सीट पर रहे. पहली बार जीतकर सरकार में आई बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे, जो 3 बार सीएम रहे. साल 2008 में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ी.

इस चुनाव में भाजपा ने 50 सीट हासिल की. वहीं कांग्रेस 38 और अन्य दो रहे. साल 2013 में प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा रहे. इस चुनाव में भाजपा को 49, कांग्रेस 39 अन्य को 2 सीटें मिली थीं. साल 2018 में प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक थे. इस चुनाव में भाजपा को 15, कांग्रेस को 68 और अन्य को 7 सीटें मिलीं थीं.

बीजेपी का 14 फीसदी बढ़ा वोट परसेंट

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के 14 महीने के कार्यकाल में 14 प्रतिशत वोट परसेंट बढ़ा है. ऐसे में राज्य के अब तक के सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्हें देखा जा रहा है. अरुण साव को मुख्यमंत्री की दौड़ में भी एक बड़े चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है.




पिछली 3 चुनावों पर एक नजर

2003 विधानसभा चुनाव

सीटों की संख्या
भाजपा – 50
कांग्रेस – 37
बीएसपी – 2
एनसीपी – 1

वोट प्रतिशत बीजेपी- 39.26%
वोट प्रतिशत कांग्रेस- 36.71%
वोट प्रतिशत बीएसपी- 4.45%
वोट प्रतिशत एनसीपी- 7.02%
मतदान प्रतिशत-71.30%

2008 विधानसभा चुनाव

सीटों की संख्या
भाजपा – 50
कांग्रेस – 38
बीएसपी – 2

वोट प्रतिशत बीजेपी- 40.33%
वोट प्रतिशत कांग्रेस- 38.63%
वोट प्रतिशत बीएसपी- 6.11%
मतदान प्रतिशत-70.51%

2013 विधानसभा चुनाव

सीटों की संख्या
भाजपा – 49
कांग्रेस – 39
बीएसपी – 1
निर्दलीय – 1

वोट प्रतिशत बीजेपी- 41.04%
वोट प्रतिशत कांग्रेस- 40.29%
वोट प्रतिशत बीएसपी- 4.27%
मतदान प्रतिशत-77.12%

2018 विधानसभा चुनाव

सीटों की संख्या
भाजपा -15
कांग्रेस – 68
जनता कांग्रेस+बीएसपी – 7

वोट प्रतिशत बीजेपी- 32.97%
वोट प्रतिशत कांग्रेस- 43.04%
वोट प्रतिशत बीएसपी- 11.5%
मतदान प्रतिशत-76.35%

2023 विधानसभा चुनाव

सीटों की संख्या
भाजपा -54
कांग्रेस – 35
गोंगपा – 01

पढ़ें   अब सरकारी अस्पतालों में जन्म लेते ही बनेगा नवजात का आधार कार्ड: स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने ऑपरेटर्स को सौंपे टैबलेट और फिंगरप्रिंट स्कैनर, जल्द पूरे प्रदेश में होगी योजना लागू

वोट प्रतिशत बीजेपी- 46.27%
वोट प्रतिशत कांग्रेस- 42.23%
वोट प्रतिशत बीएसपी- 2.05%
मतदान प्रतिशत-76.31%

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि बीजेपी की बड़ी जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है. जो जिम्मेदारी मिली थी रणनीति बनाकर प्रदेश में काम किया गया. उसका नतीजा है कि छत्तीसगढ़ में बाहरी बहुमत से जीत दर्ज हुई. अब घोषणा पत्र में किए गए वादे को जल्द पूरा किया जाएगा.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed