8 Mar 2026, Sun

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में असामयिक वर्षा से बचाव के लिए नोडल अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रमोद मिश्रा

कवर्धा, 08 दिसंबर 2023। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी तथा व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले में लगातार असामयिक वर्षा हो रही है। इसके लिए धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से कहा कि असामयिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। धान को वर्षा के जल से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर रखे तथा धान के स्टैकिंग को पूर्ण रूप से ढक कर रखे। उन्होंने कहा कि धान के स्टैकिंग के लिए नीचे में ड्रैनेज व्यवस्थित रूप से बनाएं तथा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण भी करें। उन्होंने धान के उठाव के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक धान का उठाव करें, जिससे धान खरीदी कार्य लगातार होते रहे। इस दौरान उन्होंने बफर लिमिट के संबंध में जानकारी ली।


कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी के लिए जिम्मेदारी दी गई है। धान खरीदी केन्द्र में धान को वर्षा के जल से सुरक्षित रखने के लिए कार्य करें तथा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में, कैप कव्हर, बारदाना, चबूतरा, कांटा-बांट, धर्मकांटा का सत्यापन, आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेशन, डेनेज, नाली निर्माण, धान भूसा, फेसिंग, मुख्य सड़क से खरीदी केन्द्र तक रोड की व्यवस्था का निरीक्षण करें। उन्होंने असामयिक वर्षा को दृष्टिगत धान उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी के लिए नाली, तिरपाल, चबूतरा एवं धान भूसा में धान रखे जाने संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में कोई समस्या नहीं आना चाहिए। केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहें।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि कबीरधाम जिला राज्य के अंतिम सीमावर्ती क्षेत्र होने से अन्य राज्य एवं अन्य जिलों से अवैध रूप से धान का परिवहन कर उर्पाजन केन्द्रों में धान खपाए जाने की आशंका बनी रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट के माध्यम से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 90 सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संचालित की जा रही है। 06 दिसंबर 2023 तक 103289.00 मी. टन धान खरीदी की जा चुकी है। इसके साथ ही 11579.00 मी. टन धान मिलर को जारी किया गया है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक, कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश शर्मा, उप पंजीयक सहकारी सेवा संस्था सतीष पाटले, टिकेन्द्र राठौर सहित समस्त नोडल अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय : दलहन, तिलहन और गेहूँ पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णतः छूट की घोषणा, आम जनता के साथ उद्योग जगत के लोगों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed