डिप्टी CM बनने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे विजय शर्मा : स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न संगठनों के द्वारा लड्डुओं से तौलकर किया गया अभिनंदन

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 16 दिसंबर 2023

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। विजय शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

 

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बाईक रैली ठाकुरदेव चौक के पास पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत काफिला गुरूद्वारा पहुंचा। वहां पर उन्होंने मत्था टेक कर राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वागत के क्रम में विजय शर्मा के कबीरधाम जिले के ग्राम अगरी, दशरंगपुर, पनेका,इंदौरी, धरमपुरा, बिरकोना, रानी सागर, छिरहा पहुंचने पर ग्रामीणजनों और समाज प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री शर्मा का स्वागत साहू समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, गोंड समाज, बैगा समाज, सतनामी समाज, अहिवार समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों ने किया।

Share
पढ़ें   सरगुजा: मुख्य न्यायाधीश ने केंद्रीय जेल सहित बाल संप्रेषण गृह, नारी निकेतन पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश