11 Mar 2026, Wed
Breaking

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने संभाला विधानसभा अध्यक्ष का पदभार,सर्वसम्मति से चुने गए स्पीकर

प्रमोद मिश्रा

राययपुर, 19 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले सदन में सीएम विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का भाजापा विधायक अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना।

बता दें कि डॉ. रमन का विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज 19 दिसंबर को चुनाव होने के बाद निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनना तय था। हुआ भी ऐसा और सभी ने सर्वसम्मति से उन्हें चुना। इसके पहले डॉ. रमन सिंह ने गत दिवस भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखे जाएं, जिससे अगले पांच सालों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।

Share
पढ़ें   विष्णुदेव सरकार ने की गौ अभ्यारण की घोषणा, तो बिलासपुर से रायपुर तक निकली…

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed