7 Mar 2026, Sat

साय सरकार ने पेश किया लगभग 12992 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट, किसान और पीएम आवास के लिए 7600 करोड़

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,21 दिसंबर 2023षष्ठम विधानसभा के प्रथम शीत सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के पश्चात नई सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय ने द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत कर दिया। 12992 करोड़ 70 लाख 98,800 रु. के इस अनुपूरक में भाजपा की नई सरकार ने ना सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख मकान की योजना को आगे बढाने लगभग 1899 करोड़ का प्रावधान किया है बल्कि अपनी महत्ती घोषणाओं पर भी अमल करने का प्रयास करते हुए अपनी सरकार के संकल्प को भी प्रदर्शित करने की कोशिश की है। सरकार ने इस बजट में महतारी वंदन योजना को लागू करने की ओर अपना संकल्प दिखाते हुए लगभग 600 करोड़ का प्रावधान किया है। दो साल का पुराना बोनस की राशि देने के लिए 2100 करोड़ का प्रावधान किया है।
जनसेवा के इस प्रावधान के साथ बिजली विभाग के पावर कंपनी के कर्ज का ब्याज देने व 5 एचपी कृषि पम्पों को निशुल्क विद्युत प्रदाय हेतु अनुदान योजना के लिए 634 करोड़ 81लाख 70000 का प्रावधान भी करना पड़ा है। अनुसूचित जनजाति उपयोजना के कार्यों के लिए बजट में लगभग 3900 करोड़ प्रावधान किया है। विधानसभा चुनाव हेतु निर्वाचन 2023 के व्यय हेतु कुल 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हेतु प्रावधान किया गया है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से लोकेश और राहुल को मिली अनुकंपा नियुक्ति : कहा– अनुकंपा नियुक्ति मिलने की खुशी के साथ अब घर की जिम्मेदारी निभाने में भी सक्षम, मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed