9 Mar 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की: प्रथाओं को रोकने का संकल्प लिया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जोरों से धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के ऊपर ही कार्यवाही हो जाती थी. कांग्रेस अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा देते रही. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो धर्मांतरित हो जाता है, वह भाजपा से अलग हो जाता है, ऐसा कुछ नहीं होगा, न नहीं होने देंगे. धर्मांतरण पर रोक लगेगी.

प्रदेश में नक्सलवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 वर्षों में जब हमारी सरकार थी, तो नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूती से लड़े. जब कांग्रेस की गवर्नमेंट आ गई, तब उनको बढ़ावा मिला. वो लोग कहते थे कि हमारी सरकार आ गई. जब से यहां सरकार बदली है, उनमें बौखलाहट आ गई है. वो कायराना हरकत भी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने जैसे ही अधिकारियों को निर्देशित किया है, पुलिस एक्शन में आ गई है. नक्सली पकड़े भी गए हैं. हमारे देश के गृहमंत्री भी नक्सलवाद खत्म करना चाहते हैं, तो केंद्र और राज्य दोनों मिलकर नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे

Share
पढ़ें   सद्भावना दिवस : राजीव गांधी के जयंती पर कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी का पुण्य स्मरण किया, प्रधानमंत्री के रूप में, मोहन मरकाम ने कहा - 'राजीव गांधी ने देश को मजबूत और सुदृढ़ बनाया'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed