15 Jun 2025, Sun 10:19:54 PM
Breaking

दंतेवाड़ा में 5 लाख के इनामी लक्ष्मण कोहरामी समेत 3 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

प्रमोद मिश्रा

दंतेवाड़ा, 25 दिसंबर 2023|बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बॉर्डर पर रविवार को मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में दो इनामी समेत 3 हार्डकोर नक्सली मारे गए है। बताया जा रहा है कि, दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा था। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोमा माड़वी मारे गए हैं। दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम था। वहीं एक की पहचान अभी नहीं हुई है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से 12 बोर की बंदूक, एक पिस्टल और हैंडग्रेनेट भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही अन्य सामान भी बरामद हुए है।

Share
पढ़ें   निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त करने आदेश जारी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed