10 Mar 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुरिया अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल, जशपुर जिले को 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 दिसम्बर 2023
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर विधानसभा में 56 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत के 45 कार्याें, कुनकुरी विधानसभा के 40 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के कुल 102 कार्याें और पत्थलगांव विधानसभा के 13 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के कुल 35 कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।  
श्री साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही श्री साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा मंे जिन प्रमुख कार्याें का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में पृथक-पृथक बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है। प्रत्येक महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्याें का भूमिपूजन करेंगे।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय जिन प्रमुख कार्याें का लोकार्पण करेंगे, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रूपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड, जशपुर पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद श्री साय 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। श्री साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

Share
पढ़ें   कसडोल जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव टला : निर्वाचन अधिकारी की तबियत खराब होने के चलते टला चुनाव, आज होना था अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed