10 Mar 2026, Tue
Breaking

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी जावेद उल्ला खान गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 दिसंबर 2023|दिनांक 27.12.2023 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 03 के पास में अवैध रूप से जावेद उल्ला खान नामक व्यक्ति द्वारा नशीली मादक पदार्थ गांजा का विकय कर रहा है कि सूचना पर इंचार्ज थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जे.आर ठाकुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश चौधरी तथा इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशि पैकरा टिकरापारा को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक अतुलेश राय, सहायक उप निरीक्षक नीलमणी साहू, सहायक उप निरीक्षक जयनारायण यादव, प्र०आर० 2526 संतोष वर्मा,



आरक्षक 2275 अश्वन साहू, 2035 रविन्द्र सिंह, 2001 सुनील पाठक, 185 आनंद देव शर्मा, 2397 देवचंद सिन्हा, 1766 विदेशीराम पिस्दा का संयुक्त टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त मुखबीर के सूचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु मौके के लिए रवाना हुआ जहां पर आरोपी जावेद उल्ला खान पिता स्व० समी खान उम्र 45 साल सा० ग्रामीण बैंक के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग० के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 5 किलो किमती 50,000/रु को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 716/23 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Share
पढ़ें   आज शाम कांग्रेस की स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक में तय होंगे उम्मीदवार, अध्यक्ष अजय माकन होंगे शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed