7 Mar 2026, Sat

सहकारिता के साथ वन और जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी केदार कश्यप को : CM विष्णुदेव साय का आभार जताते बोले केदार : “छत्तीसगढ़ की जन आकांक्षाओं के अनुरूप करेंगे कार्य, संवारेंगे सुग्घर छत्तीसगढ़”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/ जगदलपुर, 29 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनता ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो सपना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा और जिस इच्छा से छत्तीसगढ़ का निर्माण किया, उसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बीड़ा उठाया है।

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा किया गया। केदार कश्यप को वन व सहकारिता व जल संसाधन मंत्री बनाया गया है। जिसे लेकर केदार कश्यप ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री मंत्री का आभार जताया है। केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री साय जी ने जो विश्वास जताया है। उसे जनता की सेवा करते हुए पूरा करना है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हो, यहां का हर एक व्यक्ति सशक्त हो, यही हमारा उद्देश्य होगा, जिसे पूर्ण करने के लिए हम दिन रात मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार हर युवा को प्राप्त हो, यह भी हमारी प्राथमिकता होगी। सहकारिता से आज देश मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देश में हम सुग्घर छत्तीसगढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।

 

Share
पढ़ें   CG में दर्दनाक सड़क हादसा VIDEO ब्रेकिंग : सड़क हादसे में गई तीन दोस्तों की जान, एक ही बाइक में सवार थे तीनों युवक, ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ हादसा

 

 

 

 

 

You Missed