11 Mar 2026, Wed

‘INDIA’ गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के CM नीतीश कुमार ने ठुकराया संयोजक का प्रस्ताव

नई दिल्ली। INDI alliance Meeting लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां अब तेजी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। आज इंडी गठबंधन के दलों ने सीट-बंटवारे के एजेंडे पर बैठक की। इसी के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुहर लगी।

नीतीश ने संयोजक का प्रस्ताव ठुकराया
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और गठबंधन (INDI alliance Meeting) से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा के लिए ‘इंडिया’ के नेताओं ने गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा की।

बैठक में संयोजक के नाम के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar Bihar CM) के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

खरगे को मिली ये जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDI’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शरद पवार और राहुल गांधी ने भी बैठक में लिया हिस्सा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन और पार्टी नेता कनिमोझी करुणानिधि चेन्नई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस और AAP में भी हुई थी बैठक
इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक के घर पर यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और दोनों दलों के नेताओं ने इस मुलाकात को सकारात्मक कदम बताया।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया था कि बैठक में 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गठबंधन दलों की भागीदारी पर भी चर्चा होगी।

Share
पढ़ें   संसद का विशेष अधिवेशन: INDIA या भारत! क्या बदला जा सकता है देश का नाम? क्या कहता है संविधान?

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.