11 Mar 2026, Wed
Breaking

प्रभु श्री राम का ननिहाल होगा “भगवामय” : छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के द्वारा 21 जनवरी को होगा भव्य आयोजन रायपुर मनाएगा “भांचा राम ननिहाल महोत्सव, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ बना रहा तीन विश्व रिकॉर्ड, 2000 मीटर गमछा अयोध्या धाम के राम लला को करेंगे भेंट

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ धान से बना रहा है विश्व की सबसे बड़ी रंगोली

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जनवरी 2024

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के द्वारा 21 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम “भांचा राम ननिहाल महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर संगठन प्रमुखों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की है ।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने पत्रकारों को बताया कि 21 जनवरी को धान से बना हुआ विश्व का सबसे बड़ा रंगोली प्रदेशवासियों को देखने मिलेगा। प्रदेश को धान का कटोरा कहते हैं। इसलिए ऐसा प्रयास किया गया कि राम का सबसे बड़ा रंगोली धान से बने।

इसी तरह विश्व का सबसे बड़ा गमछा लगभग 2000 मीटर का प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित किया जा रहा है। गमछा में जय श्री राम लिखा हुआ होगा। साथ ही शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 501 बच्चे प्रभु श्री राम के वेशभूषा में होंगे। झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी।

इस प्रकार CRS का यह तीनों कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

राम का ननिहाल होगा राममय, भांचा राम का दिखेगा अद्भुत नजारा

सीआरएस के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम जी का ननिहाल है। श्रीराम को छत्तीसगढ़ वासी भांचा कहते हैं। इसलिए कार्यक्रम का नाम “भांचा राम ननिहाल महोत्सव” रखा गया है। छत्तीसगढ़ के गली-गली में भव्य आयोजन होने प्रभु राम के लिए होने वाला है।

पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने कटघोरा में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर किए कई महत्वपूर्ण ऐलान : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल में बदलने और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने की घोषणा

राम का ननिहाल राममय होगा, भगवा मय छत्तीसगढ़ का अद्भुत दृश्य भांचा राम के साथ प्रदेशवासियों को देखने मिलेगा।

जन सहयोग से हो रहा कार्यक्रम, मिल रहा लोगों का आशीर्वाद

CRS के प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उपमुख्यमंत्री अरुण साव व संरक्षक के रूप में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का मार्गदर्शन मिल रहा है।

इस कार्यक्रम के लिए हमने राजनीतिक सहयोग न लेते हुए समाज के राम भक्तों से संपर्क किया। जन सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है। राम को मानने वाले लोगों को हम इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, आयोजन प्रभारी देवेंद्र दुबे, कमल गोलछा, अनिल चौधरी, सौरभ कुमार, सोनू साहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed