12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रमोद मिश्रा
 रायपुर 23 जनवरी 2024

आयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज संध्या मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड में आयोजित ‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने यहां पर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 


        इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने रामभक्तों एवं विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के कदम छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े है, वहां पर व्यवस्थित तरीके से पर्यटनस्थल के तौर पर उसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन लाभ भी कराया जाएगा।
        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत के लिए गौरव का झण है। आज 500 सालों के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ के भाँचा राम की जन्मस्थली अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। उन्होंने कहा कि वनवास काल में भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के पावन भूमि पर ज्यादा समय व्यतीत किए हैं। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरा माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्री राम का ननिहाल है। इसलिए छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आज का दिन विशेष हो जाता है। पूरे छत्तीसगढ़ आज राममय हो गया है। सर्वत्र उल्लास का वातावरण छाया हुआ है। 
        मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से हमारी सरकार की ओर से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम भेजी गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरफ से अयोध्या में अभी 2 महीने तक भंडारा भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य बनाएंगे।
     कार्यक्रम में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गौरव की बात है कि माता कौशल्या का एक मात्र मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। इसलिए भांचा राम की प्राण प्रतिष्ठा का यह गौरवपूर्ण झण हम सब के लिए और भी अविष्मरणीय हो जाता हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री सुनील सोनी, विधायकगण श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री अजय चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम में रामगाथा पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।

Share
पढ़ें   PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर भवन, सड़क और पुल के 104 कार्य हुए प्रारंभ, सभी जिलों में विकास कार्यों में आने लगी गति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed