10 Mar 2026, Tue
Breaking

प्रदेश के युवाओं से PM नरेंद्र मोदी करेंगे बात : प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सीधा संवाद, कल सुबह 11 बजे जुड़ेंगे मोदी के साथ युवा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जनवरी 2024

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देशभर के 5 हजार एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। भाजयुमो को प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 11 बजे सीधा संवाद करेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन के लिए संपर्क अभियान चलाया गया था जिसमें प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं में प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेज, शिक्षा संस्थानों, कोचिंग सेंटर आदि में नमो नव मतदाता सम्मेलन के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी हो चुका है। नव मतदाता सम्मेलन “नमो नव मतदाता सम्मेलन“ के लिए बार कोड व फोन नंबर 7820078200 जारी किया गया था जिसमें मिसकॉल के माध्यम से भी नव मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर पंजीयन कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव मतदाताओं से दोपहर 12 बजे तक संवाद करेंगे।

Share
पढ़ें   एकता परिषद के लोगों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, वन अधिकार पट्टा के साथ-साथ ग्राम पंचायत सिंगपुर को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग

 

 

 

 

 

You Missed