10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ के 39 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित

प्रमोद मिश्रा
  रायपुर, 25 जनवरी 2024
केन्द्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 39 पुलिस कर्मियों में से 26 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, 2 को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए 11 कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
 
    उन्होंने बताया कि श्री हेमन्त कुमार पटेल, उप निरीक्षक, बलौदाबाजार, श्री मालिक राम, निरीक्षक, कांकेर, श्री सुक्कू राम नाम, सउनि, नारायणपुर, श्री संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, श्री साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर, श्री भुवन सिंह बोरा, प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी, छसबल, बालोद, श्री संजय पाल, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री पतिराम पोड़ियामी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ, शहीद रमेश जुर्री, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, बीजापुर, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, बीजापुर, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, श्री छन्नू राम पोयाम, आरक्षक, बीजापुर, श्री गौतम कोरसा, आरक्षक बीजापुर को पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवाओं के लिए श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पु.मु नवा रायपुर, श्री कन्हैया लाल ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक, नक्सल अभियान मु.मु. नवा रायपुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
    इसी तरह सराहनीय सेवाओं के लिए श्री डी.आर. आंचला, सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, धनोरा, जिला बालोद, श्रीमती नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, श्रीमती येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, एसबी, पु.मु. रायपुर, श्री टीकाराम कुर्रे, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी, भीरागांव, कांकेर, श्री महेश शुक्ला, एपीसी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, श्री जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी-बिलासपुर, श्री ओम प्रकाश साहू, उप निरीक्षक-अ, पु.मु. नवा रायपुर, श्री उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी, बीजापुर, श्री महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, हाल जिला नारायणपुर, श्री मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला बस्तर, श्री देवी शरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विआशा, पु.मु. नवा रायपुर को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से विभूषित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Share
पढ़ें   CG Election 2023: रमन सिंह बोलें- 52 से 55 सीटों के साथ बनाएंगे सरकार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed