9 Mar 2026, Mon
Breaking

कैसे चलती हुई Volvo EV कार में लगी आग, क्या कम्पनी के दावे झूठे?

प्रमोद मिश्रा

महासमुंद, 28 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से कार में आग का लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार धू-धू कर जलती हुई नजर आ रही है. बता दें कि, यह घटना आज दोपहर को महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ओवर ब्रिज की है.

जानकारी के मुताबिक, यह Volvo C40 Recharge SUV इलेक्ट्रिक कार राजधानी रायपुर के रहने वाले सौरभ राठौर की है, जो कि, अपने साथी प्रमोद शुक्ला, वरूण चुगानी, विनय दीवान के साथ रायपुर से सरसीवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बसना थाना क्षेत्र के अंर्तगत जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास उनकी कार चलते-चलते अचानक बंद हो गई. इसके बाद जब सौरभ ने दोबारा कार ऑन करने की कोशिश की तो उसके पिछले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही देर में 65 लाख रुपये की यह कार पूरी तरह से जल गई. गनीमत रही की सौरभ और उनके साथियों ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी. घटना की सूचना के बाद बसना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

Share
पढ़ें   बिलासपुर स्पा संचालक से वसूली मामला: गृहमंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को तत्काल सस्पेंड किया, स्टिंग वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर होगी गंभीर जांच

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed