7 Mar 2026, Sat

‘चेतेश्वर पुजारा को भी नहीं मिले थे इतने मौके’ गिल के खराब प्रदर्शन पर भड़के अनिल कुंबले

खेल डेस्क

हैदराबाद: 24 साल के युवा ओपनर शुभमन गिल ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में अर्धशतक नहीं लगाया है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल मार्च में पहली पारी में 128 रन बनाए थे। तब से उनका सर्वोच्च स्कोर 36 रन रहा है। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 23 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। भारत को पहले मैच में 28 रन से पराजय झेलनी पड़ी। गिल का घटिया प्रदर्शन देखकर अनिल कुंबले को चेतेश्वर पुजारा की याद सताने लगाी।

अनिल कुंबले ने कहा, ‘गिल को जो टीम से बाहर न होने की सुरक्षा मिली हुई है वह चेतेश्वर पुजारा को भी नहीं मिली थी जबकि उसने 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बार-बार पुजारा की बात करता हूं क्योंकि वह कुछ समय पहले तक तीसरे नंबर पर उतरते थे। पुजारा ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला और उसके बाद से शुभमन गिल तीसरे नंबर पर उतर रहा है।’

36 वर्ष के पुजारा ने जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला था, जिसके बाद से वह टीम में नहीं हैं। इस महीने की शुरूआत में रणजी मैच में उन्होंने नाबाद 243 रन बनाए। कुंबले ने कहा कि गिल को अपनी मानसिकता पर काम करना होगा और तकनीक में भी सुधार करना होगा। अगर आप भारत में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो तकनीक पर काम करना होगा। उसके पास हुनर है और वह युवा है, सीख रहा है, लेकिन उसे दूसरे टेस्ट में अच्छा खेलना होगा वरना उस पर दबाव आ जाएगा।’

अगले टेस्ट से चार दिन पहले क्या वह अपनी शैली में बदलाव कर सकते हैं, यह पूछने पर कुंबले ने कहा, ‘यह मानसिकता की बात है, उसके पास बताने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति कोच (राहुल द्रविड़) के रूप में है। भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन को बेहतर ढंग से खेलना होगा। कुछ बल्लेबाजों का रवैया सकारात्मक नहीं था और फुटवर्क भी खराब था।’

Share
पढ़ें   राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता समापन समारोह : सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने में कहा - रायपुर संभाग ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतकर सभी खिलाड़ियों को किया प्रेरित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed