8 Mar 2026, Sun

वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन 1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का हुआ लाइटअप, लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 जनवरी 2024
वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिला के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का उद्घाटन किया।  इस सब स्टेशन का निर्माण 1.76 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर आयोजित समारोह पर संबोधित करते हुए कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CG आरक्षण मामला : आरक्षण मामले पर CM भूपेश का बड़ा बयान, राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर बोले CM-'हस्ताक्षर नहीं करेंगे, हम काम कैसे करेंगे?... ये उचित नहीं है'..और क्या बोले? सुनिये

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed