7 Mar 2026, Sat

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार 11 फरवरी को



प्रमोद मिश्रा
महासमुंद 31 जनवरी 2024
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार 11 फरवरी 2024 को जिले के निर्धारित 17 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनरल स्टडी का पर्चा होगा एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक एप्टीट्यूट टेस्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीएससी में जिले से 4283 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू/निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु संपूर्ण परीक्षा अवधि के लिए नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यायल मचेवा के सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र डॉ. ई.पी. चेलक एवं श्री सहायक प्राध्यापक वाणिज्य अजय कुमार राजा को सहायक परीक्षा प्रभारी अधिकारी (सहायक नोडल अधिकारी) नियुक्त किया है।

Share
पढ़ें   CG में भीषण हिट एंड रन: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.