10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM विष्णुदेव साय लेंगे हाई लेवल बैठक : नक्सली मामले को लेकर CM ने बुलाई हाई लेवल की बैठक, कैबिनेट बैठक के बाद नक्सल विरोधी अभियान पर बनेगी बड़ी रणनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कल नक्सली वारदात एक बार फिर से देखने को मिली थी और इस नक्सली वारदात में तीन जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे । लगातार नक्सली हिंसा को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नक्सली अभियान को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई है । इस बैठक में डीजीपी के साथ सभी आलाधिकारी मौजूद रहेंगे ।

बैठक में नक्सलियों के खात्मे को लेकर विशेष प्लान बनाया जाएगा । दरअसल, आज शाम कैबिनेट की बैठक है और कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद ही नक्सल ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री बड़ी बैठक लेंगे । माना जा रहा है की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूद रहेंगे ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सभी कार्यक्रम को स्थगित कर यह बैठक बुलाई है ।

 

 

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय जशपुर और बलरामपुर जिले को देंगे बड़ी सौगात...तातापानी महोत्सव की होगी शुरुआत...राज्य युवा महोत्सव का अंतिम दिन...CGPSC मामले में अब तक 7 गिरफ्तार...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed