प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 09 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान चंद्रखुरी में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का मामला उठा । इस मामले को लेकर पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रतिमा को लेकर लोगों में नाराजगी है । बृजमोहन अग्रवाल के इस जवाब को सुनकर स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम की मूर्ति के नीचे श्री राम जी की प्रतिमा लिख दे, जिससे लोगों को कोई कंफूजन ना हो ।
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि प्रतिमा को बदला जाएगा ।




