8 Mar 2026, Sun

बजट सत्र का आखिरी दिन: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा जारी, बीजेपी सांसद बोले- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखना ऐतिहासिक

नई दिल्ली, 10 फ़रवरी 2024|संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि आज का सत्र बेहद अहम है। शनिवार को लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ने श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की शुरू की।

राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया सत्यपाल सिंह का समर्थन
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का देश के संतों और जनता की ओर से अभिनंदन करती हूं। मुझे लगा कि विपक्ष कुछ साकारात्मक बोलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अयोध्या की गलियां रक्तरंजित थी, तो मैं वहां थी, उस पर कभी कांग्रेस ने दुख या शोक व्यक्त नहीं किया।

राज्यसभा में जयंत पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद खरगे ने जयंत चौधरी को बोलने से रोका, जिसके बाद जयंत चौधरी ने कहा कि मेरा अपमान किया गया है। मोदी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। उन्होंनेकहा कि चौधरी चरण सिंग एक पार्टी के नहीं है।

राज्यभा में सभापति ने एलओपी और कांग्रेस नेताओं को दिया जवाब
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए कहा, “आपने लगातार चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। आपके पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए समय नहीं था। चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के अंदर ऐसा माहौल, हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।”

पढ़ें   लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ : तख्ती लेकर छत्तीसगढ़ की महिला विधायक ने घेरा थाना, महिला विधायक के पति के खिलाफ दर्ज है मामला, अपने ही सरकार में रेत के अवैध कारोबार को रोकने महिला विधायक का हल्ला बोल

किसानों को मजबूत करने वाला फैसला- जयंत चौधरी
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, “चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा है। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने का फैसला है।”

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने किया पार्टी का प्रतिनिधित्व
लोकसभा में अपने वक्तव्य की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ये देश भक्ति और आस्था का देश है। इस देश में सद्भावना से अपनी विविधता को बांधते हैं। भगवान राम सबके हैं और सबके साथ है, चाहे हम किसी भी स्थिति में हैं, वो हमारे कण-कण में है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकसभा में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, “जहां राम हैं, वहां धर्म है… जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे संरक्षित हैं।” कांग्रसे ने इन्हें अस्वीकार किया, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है।”

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed