10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में की बड़ी घोषणा, छात्राओं को मिलेगी साईकिल, स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर कही यह बात…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है क्योंकि सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में यह घोषणा की की आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में 33,000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती होगी  ।पहली कक्षा से पांचवीं तक अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। अग्रवाल ने कहा कि, आत्मानंद स्कूल योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार ने केवल करप्शन किया। 251 पुराने भवनों पर 800 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस ने विद्या को बाजार बनाने की कोशिश की। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- भर्ती लोकसभा चुनाव के पहले होगी या बाद में। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- चुनाव से पहले भर्ती के संबंध में विज्ञापन आ जाएगा।

इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, सभी सरकारी स्कूलों की छात्राओं को साइकिल दी जायेगी। स्कूलों में पहली क्लास योग और अध्यात्म की होगी। हर शनिवार को सभी स्कूलों में एक घंटे खेल का सत्र होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, स्कूलों में खेल सामाग्री गुणवत्ता वाली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार में स्कूलों में हाकी की जगह कुटेला दिया जाता था।

विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। आज मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। इस दौरान अपनी मांगों पर चर्चा करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- हम पांच शक्ति पीठ की परियोजना लाने वाले हैं। हम फिर से राजिम कुंभ करवाने वाले हैं। देश में पहली बार हमने राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही इसे बंद करवा दिया। अग्रवाल ने कहा कि, स्कूल के शिक्षकों के ट्रांसफर में पैसे कमाए, ऐसी पहचान आपने बनाई। हम छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक अलग पहचान देना चाहते हैं। पांच साल में कितने साधु संत आए? कांग्रेस ने कुंभ की महिमा को समाप्त कर दिया।

पढ़ें   15 अगस्त को विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

हम कल्चर कनेक्ट योजना लायेंगे, अयोध्या, तिरुपति और पुरी में छत्तीसगढ़ धाम बनाएंगे। मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को एक लाख रुपये देंगे। सिंधु दर्शन के लिए 25 हजार देंगे। बस्तर दशहरा में काम करने वाली मांझियों को 2500 रूपये, चालकी को दो हजार रुपए देने की घोषणा भी अग्रवाल ने की। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में भारत भवन बनाने का भी ऐलान किया।

Share

 

 

 

 

 

You Missed