न्यायाधानी में बुलडोजर चला : पंकज उपाध्याय के हत्यारों के दुकान में चला बुलडोजर, 15 फरवरी की रात पंकज उपाध्याय की आरोपियों ने की थी हत्या, मकान में भी नोटिस चस्पा

CRIME Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बिलासपुर

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 19 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पंकज उपाध्याय जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलाया गया। अरपापार खमतराई अटल चौक के पास 15 फरवरी की रात सड़क पर फैले बिल्डिंग मटेरियल को हटाने की बात पर हुई हत्या में पुलिस के बाद अब निगम कमिश्नर के निर्देश पर भी कार्यवाही हुई है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखे गए बिल्डिंग निर्माण सामग्री को नगर निगम ने जब्त किया है।

 

 

ज्ञातव्य है कि सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई में 15 फरवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे 23 वर्षीय पंकज उपाध्याय की हत्या कर दी गई थी। बीच सड़क पर गोपी सूर्यवंशी और उसके परिवार के लोग बिल्डिंग मटेरियल रख कर और सीमेंट का गारा बना कर घर व दुकान की फ्लोरिंग कर रहे थे। बीच सड़क पर आवागमन बाधित करने पर वहां से गुजरने वाले पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू ने जब आपत्ति की तो गोपी सूर्यवंशी और उसके बेटों समेत परिवार की एक महिला ने जानलेवा हमला कर पंकज उपाध्याय की हत्या कर दी। साथ ही उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मरा समझ कर आरोपियों ने छोड़ा था। घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पूरा शहर दहल गया। आरोपियों ने बड़ी नृशंसता से पंकज उपाध्याय की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला था।

पंकज उपाध्याय के परिजनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव से फोन पर गुहार लगाते हुए बेटे के हत्यारे को सजा दिलवाने और आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलवाने की मांग की थी। पुलिस की कार्यवाही के बाद नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देशन में आरोपियों के मकान व दुकानों के अवैध कब्जे की जांच शुरू हो गई। निगम ने आरोपियों द्वारा शमशान भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ने 24 घंटे की चेतावनी देते हुए नोटिस चस्पा किया था। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देशन में अटल चौक निवासी तिलकेश उर्फ सल्लू सूर्यवंशी, रुपेश सूर्यवंशी, शिव सूर्यवंशी, गोपी सूर्यवंशी व ईश्वरी सूर्यवंशी के मकानों व दुकानों की जांच की गई।

Share
पढ़ें   कुर्सी एक, दावेदार अनेक: नये सीएम के नाम पर आज लग सकती है मुहर?