12 Mar 2026, Thu
Breaking

“लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़” क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश*


*सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीटअप का हुआ आयोजन*

*सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और समाजिक पहलुओं पर एक्सपर्ट्स ने रखे अपने विचार*

*राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रिएटर्स को किया संबोधित*
प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 फरवरी 2024/
राज्य शासन के “जनसंपर्क विभाग” द्वारा नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में ‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने सैकड़ों क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव और आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने किया। कार्यक्रम में 270 से अधिक क्रिएटरों ने भाग लिया। जनसंपर्क विभाग के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए 15 लोगों को सम्मानित भी किया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हए जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि इस मीटअप का उदेश्य सरकार और नागरिकों के बीच एक सेतु बनाना है, खासतौर से क्रियेटिव लोगों के बीच। हम लोगों ने क्रिएटर मीट अप आयोजन इसलिए किया है क्योंकि आप लोगों की क्रिएटिविटी एक ऐसा माध्यम है जिससे आप आम आदमी तक और ऐसे इलाकों में जहां पर प्रशासन नहीं पहुंच पाते है।  मीटअप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की गई।

* एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुरक्षा हेतु साझा किया अपना दृष्टिकोण, जागरुकता और बचाव के टिप्स*

कार्यक्रम में आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने शासन में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। इसी तरह आईपीएस अंकिता शर्मा ने सोशल मीडिया पर साइबर कानूनों के प्रभाव पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी फर्जी वेबसाइट और ऐसे लोगों के बातों में न आए। अगर आपके साथ कोई फ्राड हो या कोई आपको किसी कारण से ब्लैकमेल करे तो घबराएं नहीं बल्कि पुलिस से संपर्क करें। अगर आपके साथ किसी ने धोखे से पैसा ले लिया हो या कोई फ्राड हो गया हो तो जल्दी से जल्दी भारत सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या बता सकते हैं। अपने मोबाइल को लॉक रखे और एप को भी लॉक रखें, जिससे आपकी निजी जानकारी, पिक्स या कोई डाटा चोरी न कर पाए। कार्यक्रम में आईपीएस संतोष सिंह ने प्रभावी पुलिसिंग  में सोशल मीडिया के प्रभाव पर अपनी राय रखी इसी तरह एएसपी पिताम्बर पटेल ने नए साइबर सुरक्षा के नियमो पर क्रिएटर्स को संबोधित किया। कार्यक्रम में पैनल डिस्क्सन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आदर्श मिश्रा, हीना शेख, कृती शर्मा, मिनेंद्र चंद्राकर, रवींद्र सिंग उपस्थित थे।

*“क्रिएटर्स आफ द ईयर” का मिला सम्मान*

कार्यक्रम में श्री हिमांशु यादव को Solo Influencer (Male), सुश्री काजल श्रीवास को Solo Influencer (Female), श्री अमलेश नागेश को Entertainment, सुश्री आरु साहू को Entertainment (Music) श्री अभिनव भूमरकर को Fashion & Lifestyle, श्रीमती वेदांशी नीतीश बंजारी को Recipe Curator(Food Blogger), श्री भोज राज को Food Blogger, श्री मानस पटनायक को Education, श्री राहुल देवांगन को Tourism, श्री गीतेश देशमुख को Infotainment, श्री प्रमोद साहू को Art & DIYs, श्री रवि साहू को Culture, श्री पुष्कर साहू एवं श्री तुषार सोलंकी को Rising Music Star, सुश्री रेणुका सिंह को Emerging Story Tellers की कैटेगरी में क्रिएटर ऑफ़ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Share
पढ़ें   बेटियों की शिक्षा में नई पहल : CM विष्णु देव साय ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ, शासकीय विद्यालय की छात्राओं को मिलेगी सालाना 30 हजार रुपए, आर्थिक बाधाओं के बिना बेटियों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई उड़ान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed