11 Mar 2026, Wed
Breaking

साधराम हत्याकांड की होगी NIA जांच : अलकायदा स्टाइल में साधराम की गला रेतकर की थी हत्या, आरोपियों का मिला आतंकी कनेक्शन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 जनवरी रविवार की सुबह साधराम यादव का शव मिला था। वह कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उसी दिन हत्याकांड का राजफाश किया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आरोपितों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी।  इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब NIA जांच की घोषणा की है ।

आपको बताते चलें कि इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ 16 UAPA भी जोड़ा गया है । बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के ISIS जैसे आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी है । छत्तीसगढ़ में झीरम के बाद यह दूसरी घटना है जिसपर NIA जांच करेगी।

कवर्धा शहर के हैं सभी आरोपित

इस मामले के सभी आरोपित कवर्धा शहर के रहने वाले हैं। सुफियान निवासी एकता चौक, इदरीश निवासी वार्ड क्रमांक 05, आदर्श नगर, अयाज निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा व महताब निवासी नवाब मोहल्ला, शेख रफीक उर्फ रिंकु निवासी नवाब मोहल्ला व एक नाबालिग आरोपित हैं। पांच आरोपित कवर्धा के जेल में हैं। नाबालिग को बाल सुधार गृह में रखा गया है
Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : BJP के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज...भगवा रंग में रंगा बीजेपी प्रदेश कार्यालय...नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की बड़ी बैठक...श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन देंगे श्रमिकों को बड़ी सौगात...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed