9 Mar 2026, Mon
Breaking

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट:  बुर्कालंका में हुए मुठभेड़ को बताया फर्जी

प्रमोद मिश्रा

सुकमा, 29 फ़रवरी 2024। नक्सलियों के किस्टाराम एरिया कमेटी के सचिव राजू ने प्रेस नोट जारी कर जिले के ग्राम बुर्कालंका में 24 फरवरी को हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। उनका कहना है कि फोर्स ने हमारे साथी को गांव से ही पकड़ लिया था, फिर उसे गोलियों से भून दिया गया। पुलिस की बताई मुठभेड़ की कहानी झूठी है। वहीं पुलिस ने बताया था कि नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में एक नक्सली को ढेर किया गया है। पुलिस ने नक्सली के शव के साथ मौके से हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग के सामान को बरामद करने का दावा किया था।
नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट में फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि भेज्जी थाना इलाके के ग्राम बुर्कालंका में उनका साथी करतम भीमा मौजूद था। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। गांव से ही उनके साथी करतम भीमा को पकड़ा गया। इसके बाद उसे पास के ही जंगल में ले जाकर गोलियों से भून दिया गया। नक्सलियों का कहना है कि उस समय पुलिस ने मीडिया में बयान दिया था कि नक्सली संगठन के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है, जो सरासर गलत है। नक्सलियों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके साथी को पकड़कर मारा गया है।

Share
पढ़ें   CG कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, गांवों के बदले नाम, ‘युवा रत्न सम्मान’ की शुरुआत, नवा रायपुर में कलाग्राम और तीरंदाजी अकादमी को मंजूरी, होमस्टे नीति से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed