7 Mar 2026, Sat
Breaking

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू : छत्तीसगढ़ के सीटों पर भी हो रही चर्चा, CM विष्णुदेव साय के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल, आज आ सकती है पहली लिस्ट

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 29 फरवरी 2024

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी कार्यालय दिल्ली में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस बैठक में मौजूद हैं । सूत्र बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के सीटों की लेकर भी चर्चा हो रही है ।

125 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा संभव

माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस लिस्ट में 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नाम हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई और हाई प्रोफाइल सीटों के उम्मीदवारों का नाम इस पहली लिस्ट में हो सकता है।

इसके अलावा इस लिस्ट में उन सीटों का नाम होगा, जहां बीजेपी 2019 में हारी थी। बीजेपी की कोशिश है कि वक्त रहते इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाए जिससे उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा समय मिले।

Share
पढ़ें   9 महीने पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता फंदे पर मिली: मायके पक्ष बोला- मारकर लटकाया, पुलिस जांच में जुटी

 

 

 

 

 

You Missed