16 Apr 2025, Wed 11:41:00 AM
Breaking

गजानन मंदिर तत्यापारा में मनाया जा रहा है”संतश्री” प्रगट दिवस महोत्सव


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 1 मार्च 2024| तत्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान रायपुर द्वारा “संतश्री” का प्रकट दिवस महोत्सव 28 फरवरी 2024 से 5 मार्च 2024 तक धूमधाम से मनाया जा रहा है | 28 फरवरी को कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ यह महोत्सव 5 मार्च को भव्य शोभा यात्रा और महाप्रसाद जी के साथ संपन्न होगा |
संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान रायपुर के उपाध्यक्ष जयंत कपास ने बताया कि प्रति वर्षाअनुसार इस वर्ष भी संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान रायपुर द्वारा संत श्री का प्रकट दिवस महोत्सव 28 फरवरी से 5 मार्च तक धूमधाम से मनाया जा रहा है |

जयंत आपस में आगे बताया कि 28 फरवरी बुधवार को सुबह 8:30 बजे श्री कलश स्थापना, षोडशोपचार पूजन, सहस्त्रवर्तन अभिषेक प्रारंभ हुआ | वहीं इसी दिन शाम को नगर के वरिष्ठ संगीत गुरुजनों द्वारा सुश्राव्य भजनों की प्रस्तुति दी गई | दूसरे दिन 29 फरवरी को सुबह सहस्त्रभिषेक और सहस्त्रवर्तन हुआ | शाम को संजय करता करताळकर नागपुर द्वारा गजानन मंहाजार पर कीर्तन का आयोजन किया गया | तीसरे दिन 1 मार्च को सहस्त्रभिषेक पूजा अर्चना और शाम 7:30 बजे चारों शीला देव द्वारा हरि कीर्तन किया जाएगा चौथे दिन 2 मार्च सुबह सहस्त्रभिषेक और शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत गजानन प्रस्तुत किया जाएगा |
तापस ने आगे बताया कि पांचवें दिन 3 मार्च को संतश्री के प्रगट दिवस पर सुबह 5:00 बजे श्री गजानंद विजय ग्रंथ का सामूहिक पारायण किया जाएगा 8:30 बजे अभिषेक और 2:00 बजे श्री गणेश याग उपरांत आरती होगी | किसी दिन शाम को सामूहिक मा आर्थिक आयोजन किया जाएगा | 4 मार्च को महाप्रसाद के दिन सुबह सहस्त्रभिषेक और सत्यनारायण की कथा होगी | कथा के उपरांत दोपहर 1:00 बजे भाजी भाकर (भंडारा) का आयोजन किया गया है |
कार्यक्रम के अंतिम दिन 5 मार्च को सुबह 8:30 बजे सहस्त्रभिषेक पूजन शाम को 4:00 बजे महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी | शाम 6:00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी | शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी | पालकी के बाद आरती और गोपाल काला प्रसाद का वितरण किया जाएगा | कार्यक्रम में आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं |

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल की घोषणा पर तुरंत अमल : नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा भरपूर विकास, अधोसंरचना विकास मद में नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए और नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति की अनुशंसा

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed