12 Mar 2026, Thu
Breaking

सड़क दुर्घटना में बचे चिंतामणि महाराज : बाइक और कार की हुई टक्कर, देर रात कार्यक्रम से लौट रहे थे बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज

प्रमोद मिश्रा

सरगुजा, 04 मार्च 2024

सड़क हादसे में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गए ।  हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे । इस दौरान कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गई, इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैं । वहीं तीन लोग घायल हुए हैं इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है । यह हादसा अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशें में धुत थे । बाइक सवार 3 युवक घायल हैं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है । घटना में चिंतामणि महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैं ।

घटना में शामिल सभी घायलों का सीएचसी बतौली में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया ।

Share
पढ़ें   27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन: ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर जुटेंगे विदेशों में बसे प्रदेशवासी, निवेश और सम्मान समारोह भी होगा

 

 

 

 

 

You Missed