8 Mar 2026, Sun

UP : यूपी में आज शाम 5 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ओपी राजभर योगी कैबिनेट में होंगे शामिल

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ, 5 मार्च 2024|उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कल शाम पांच बजे विस्तार हो सकता है. यह जानकारी सूत्रों से मिली है. सूत्रों के मुताबिक यूपी में कल होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार में जिन लोगों की शपथ होने वाली है उसमें ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान शामिल हैं.

ओमप्रकाश राजभर बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. वहीं रालोद के खेमे से एक दो मंत्री बनाए जा सकते हैं. बीजेपी के खेमे से एक- दो और मंत्री हो सकते हैं.


अनिल कुमार बन सकते हैं मंत्री


योगी मंत्रिमंडल में आरएलडी से एक मंत्री बनने की चर्चा तेज है. मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट से आरएलडी विधायक अनिल कुमार मंत्री बन सकते हैं.

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, सोमवार को जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी ने लोकसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसमें बिजनौर सीट से चंदन चौहान को टिकट दिया है. वहीं बागपत सीट से डॉ राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया गया है.


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकास प्राधिकरणों को आम आदमी की सुविधा को प्राथमिकता देने के साथ ही इस बात पर जोर दिया कि प्राधिकरणों को आय की नई संभावनाएं तलाशनी होंगी. सोमवार को मुख्‍यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर सहारनपुर, मिर्जापुर, बांदा, बस्ती, अमरोहा और फिरोजाबाद की महायोजना-2031 के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया और नियोजित विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पढ़ें   सुरक्षा बल को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद, 25 लाख का ईनामी माओवादी सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया

योगी के हवाले से सरकारी बयान में कहा गया है कि विकास प्राधिकरणों का उद्देश्य सुनियोजित, संतुलित और तेज विकास को दिशा देना है. आम आदमी की सुविधा की हिदायत के साथ योगी ने जोर देते हुए कहा कि ‘सभी विकास प्राधिकरणों को आय की नई संभावनाएं तलाशनी होंगी.”

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed