12 Jun 2025, Thu 12:31:59 PM
Breaking

सुरक्षा बल को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद, 25 लाख का ईनामी माओवादी सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया

प्रमोद मिश्रा के साथ डेस्क, मीडिया 24

दंतेवाड़ा, 25 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी माओवादी सुधाकर समेत तीन नक्सली मारे गए।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा और इकेली गांव के आसपास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और बस्तर फाइटर्स की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 8 बजे माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

इनामी माओवादी सुधाकर मारा गया

मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई है, जो वारंगल, तेलंगाना का निवासी था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य दो माओवादियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से INSAS राइफल, 303 राइफल, 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

83 दिनों में 100 नक्सली ढेर

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर संभाग में सरकार के निर्देशों के अनुरूप माओवादी विरोधी अभियान तेज किए गए हैं। इस साल अब तक 100 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी

दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद साझा की जाएगी।

Share
पढ़ें   सौगात : CM भूपेश बघेल ने नानगुर को दी सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस की सौगात, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed