8 Mar 2026, Sun

चुनावी बॉन्ड मामले में SBI के खिलाफ अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट 11 मार्च को करेगा सुनवाई

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 मार्च 2024|मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) संस्‍था की ओर से गुरुवार (7 मार्च) को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की ज‍िस पर कोर्ट ने संज्ञान ल‍िया. कोर्ट में याच‍िकाकर्ता एडीआर की तरफ से वकील प्रशांत भूषण पेश हुए. उनकी तरफ से दलील देते हुए कोर्ट से आग्रह क‍िया क‍ि एसबीआई के ख‍िलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में ADR संस्‍था की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आवेदन को चुनौती दी गई ज‍िसमें राजनीतिक दलों की ओर से भुनाए गए हर चुनावी बांड की ड‍िटेल का खुलासा करने के लिए 30 जून तक का समय बढ़ाने की मांग की गई. इस याचिका में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खिलाफ अवमानना कार्यवाही का आग्रह किया गया है. एडीआर ने यह कदम एसबीआई की ओर चुनावी बॉन्ड पर डेटा प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करने के बाद उठाया है.


SBI याच‍िका के साथ अवमानना कार्यवाही आवेदन सुनवाई का आग्रह  


वर‍िष्‍ठ अध‍िवक्‍ता प्रशांत भूषण ने कहा कि एसबीआई की ओर से दायर याचिका 11 मार्च के ल‍िए ल‍िस्‍टेड होने की संभावना है. इसल‍िए अवमानना कार्यवाही के ल‍िए दाख‍िल आवेदन पर भी एक साथ सुनवाई की जानी चाहिए. इस पर मुख्‍य न्‍यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि कृपया एक ई-मेल भेजें. मैं आदेश पारित करूंगा.


एसबीआई ने 4 मार्च को शीर्ष अदालत का रुख किया था और चुनावी बॉन्ड की ड‍िटेल का खुलासा करने के लिए 30 जून तक का समय बढ़ाने की मांग की थी.


कोर्ट ने चुनावी बॉन्‍ड  मामले में सुनाया था 15 फरवरी को फैसला


चुनावी बॉन्‍ड के मामले में 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने ADR और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. शीर्ष अदालत ने 2018 की चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. वहीं, चुनाव आयोग को 13 मार्च तक इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया था.


एसबीआई ने ईसीआई को नहीं दी चुनाव बॉन्‍ड मामले की जानकारी 


केंद्र सरकार के नियंत्रण बैंक की ओर से अभी तक भारत के न‍िर्वाचन आयोग को कोई जानकारी नहीं दी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के 15 फरवरी को दिए निर्देश के अनुसार ऐसा करना जरूरी था. कोर्ट ने अपने पिछले माह के आदेश में एसबीआई को 6 मार्च तक चुनाव आयोग (ईसी) को विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.

Share
पढ़ें   CG में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बड़ा कदम : CM विष्णु देव साय ने धमतरी से किए 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ, करेली बड़ी को मिला कॉलेज, कुरूद बना नगरपालिका परिषद, खट्टी-करेली बड़ी को मिला नगर पंचायत का दर्जा, जिले को 83 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed