12 Mar 2026, Thu
Breaking

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई रायपुर पश्चिम की आवश्यक बैठक : राजेश मूणत के नेतृत्व में पश्चिम की बैठक रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने किया संबोधित, कहा – चुनावी अभियान की शुरुवात पश्चिम से आपसे 1 लाख मतों से बढ़त की आशा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 11 मार्च 202

रायपुर पश्चिम विधानसभा की अति आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आहूत की गई बैठक में बहुत से विषयों पर पश्चिम कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने  सहित रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के चुनावी आगाज हेतु आहूत थी ।

 


रायपुर पश्चिम विधायक ने अपने उद्बोधन की शुरुवात में कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का भरोसा मांगा और कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाने की सौगात देश वासियों को दी अब हम सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है हर बूथ से 370 मतों की लीड के साथ भारी मतों से लोकसभा चुनाव में विजय श्री हासिल करना हम सभी का लक्ष्य है और यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब हर कार्यकर्ता बृजमोहन और राजेश मूणत बनकर रायपुर लोकसभा के हर घर तक भाजपा प्रत्याशी बनकर पहुंचेगा एवं भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगा।

 


उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस में पलायन का दौर जारी है जगह जगह कांग्रेसी पार्टी छोड़कर या चुनावी मैदान छोड़कर पलायन कर रहे हैं यहां तो कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव तक चुनाव से पलायन की तैयारी में है ।

 


उन्होंने आगे कहा की हमे आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग तैयारियां करनी है जिससे हम मतदाता के बीच पहुंच जाएं उसके लिए हमे विभिन्न अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस तक अपना विषय रखना है हम अगमाई तारीखों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभान्वितों का सम्मेलन करवाएंगे जिसमे महतारी वंदन योजना के लाभान्वित 5 हजार की संख्या में माताओं बहनों सम्मान समारोह 14 तारीख से 20 तारीख तक पूरी विधानसभा के सभी वार्डों में जगह जगह वालराइटिंग, जिसमे अबकी बार 400 पार और कहो दिल से मोदी तीसरी बार फिर से जैसे नारे लिखे हों , आगमी 30 तारीख तक रायपुर पश्चिम लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करना , लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन जन संपर्क अभियान चलाना और स्थानीय जनता से सुझावों और समस्याओं संबंधित संवाद स्थापित करना प्रमुख है ।

पढ़ें   CG न्यायधानी के कुटुंब न्यायालय परिसर में प्रधान आरक्षक और सिपाही के बीच जमकर मारपीट : पत्नी से अवैध संबंध के आरोप पर भिड़े दोनों, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

 



सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करना है और लाभान्वितों तक यह संदेश पहुंचाना की मोदी की गारंटी पूरी होकर रहती है और आगे भी पूरी होने की गारेंटी है । आगमी 30 तारीख तक रायपुर पश्चिम में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा और उस कार्यालय में विकसित भारत संकल्प हेतु सुझाव पेटी भी लगाई जाएगी और मैं निजी तौर पर चाहूंगा की यह यह सुझाव पेटी भर जाए और विकसित भारत में रायपुर पश्चिम के उत्कृष्ठ सुझाव भी लिए जाएं ।

 


रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन कि शुरूवात में कहा की हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा कार्यकर्ता की अथक मेहनत का प्रतिफल है यह नतीजे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से आया है यह बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत के बल पर नही यह हमारे कार्यकर्ताओ की ताकत और परिश्रम का परिणाम है कांग्रेस से पलायन का दौर जारी है लेकिन हमे अपना काम पुख्ता मजबूती के साथ करना है ताकि हम रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित करें।


यह चुनाव मोदी जी का चुनाव है कौन से मोदी जी आप सभी जानते हैं और जनता तक पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है वही मोदी जिन्होंने गरीब के सर पर छत दी प्रधानमंत्री आवास योजना से , भारत की आत्मा के प्राण जन जन के आराध्य श्री राम जी का भव्य मंदिर बनाया , आज ही छत्तीसगढ़ की महतारी बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया गया , किसानों से किए गए वादे उनको बोनस आगामी दिनों में देने जा रहे हैं हम , 5 वर्ष मुफ्त अन्न योजना , आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मामले में भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है ।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : PM मोदी पहुंचेंगे रायपुर...DG - IG कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेंगे गृहमंत्री अमित शाह...CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे अहम बैठकें...भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के टिकट बिकेंगे...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 


हम सभी को चुनाव बहुत गंभीरता के साथ लड़ना है हमारा पहला मुख्य कार्य है मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है बृजमोहन ने कार्यकर्ताओ से कहा मैं आपसे वादा लेकर जाना चाहता हूं की रायपुर लोकसभा की सभी विधानसभाओं में सबसे अधिक लीड पश्चिम विधानसभा में प्राप्त होगी और आप 1 लाख मतों की बढ़त का कीर्तिमान स्थापित करेंगे जिसका सभी कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में कमल फूल , नरेंद्र मोदी और बृजमोहन अग्रवाल जीतेगा का नारा लगाकर समर्थन दिया ।


लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की यह मेरा सौभाग्य रहा की मुझे 5 वर्ष रायपुर लोकसभा की सेवा करने का अवसर मिला हम सभी पद प्रतिष्ठा के लिए भाजपा में नही हैं हम सभी उस विचारधारा को पोषित करने के लिए जिसमे राष्ट्र प्रथम पार्टी द्वितीय और परिवार तीसरे नंबर पर आता है जिसमे राष्ट्र सेवा को पूजा और जनता को  जनार्दन माना जाता है हम सभी को एकजुट होकर मोदी जी का हाथ मजबूत करना है ।

 

 

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed