11 Mar 2026, Wed
Breaking

रायपुर में पुलिस की पत्नी की हत्या : मृतिका का आशिक ही निकला हत्या का आरोपी, मुंबई से आकर उतारा मौत के घाट, मृतिका शादी के लिए बना रही थी दबाव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में पुलिस कर्मी की पत्नी हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है । मृतिका का आशिक जो मुम्बई का रहने वाला है, उसने ही अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा था । आरोपी का नाम जय सिंह है ।

दरअसल, जय सिंह फ्लाइट से हत्या की नीयत से रायपुर आया था । वापसी के दौरान फ्लाइट मिस कर ट्रेन से आरोपी भागा था ।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए मुम्बई समेत यूपी में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश भी दी थी ।

पुलिस ने यूपी से आरोपी को गिरफ्तार किया है । मृतिका जॉली सिंह अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी । रायपुर पुलिस कुछ देर में मामले का खुलासा करेगी ।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE:रायपुर से मुंगेली और दुर्ग तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मैराथन दौरा, मेगा हेल्थ कैंप के उद्घाटन से लेकर बाबा गुरु घासीदास जयंती और गुरुपर्व कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

 

 

 

 

 

You Missed